Uncategorized
26जनवरी को सभी गांवों में लगेगा ‘उल्लास मेला

- फिंगेश्वर:—-’जिला कलेक्टर बी.एस. उइके एवं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर के मार्गदर्शन में 26 जनवरी को प्रत्येक गांव में असाक्षरों के लिए उल्लास मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत होगा।
जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुष साक्षरता केंद्रों में अध्ययन कर परीक्षा में शामिल होंगे। मेले में नवसाक्षरों द्वारा जोड़-घटाना, रिंग फेंको, उंगली दौड़, समय तुम्हारा, फ्लोचार्ट आदि अवधारणाओं पर स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के साथ होगा। जिले में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




