ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नगर पालिका के खिलाफ हल्ला बोल
नगर पालिका के खिलाफ एक दिवसीय धरना


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम —-विदित हो की नगरपालिका गोबरा नवापारा मे विभिन्न मदों में की गई राशि वृद्धि को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय हल्ला बोल का कार्यक्रम रखा गया जिसमे नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा द्वारा विभिन्न करों में की गई बेतहाशा वृद्धि एवं जनहित से जुड़े मामलों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया । धरना सुबह 11 बजे से नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा परिसर में किया तदुपरांत मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अनुपस्थिति मे इंजिनियर को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगो को रखा गया
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नल जल कर, सफाई कर एवं संपत्ति कर में भारी वृद्धि की गई है, जिससे नगर के हर वर्ग के नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षा उपकर लागू किए जाने का भी विरोध के साथ
धरने में वार्ड क्रमांक 20 एवं 21 के नाम से स्वीकृत नई राशन दुकान को अन्यत्र वार्ड क्रमांक 2 में खोले जाने, वार्ड क्रमांक 18 में ऋषि दास वैष्णव भवन के पीछे 11 अवैध दुकानों के निर्माण, तथा पानी टंकी के पीछे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पुनः उसी व्यक्ति को कब्जा दिए जाने के मामले को भी प्रमुखता से उठाते हुए
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ने नगरवासियों को अवगत कराया इस कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस विधायक धनेंद्र साहू के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामा यादव संध्या राव दिपाली राजपूत रुखमिनी साहू सौरभ शर्मा जीत सींग सुनील जैन धनराज मध्यनी अर्जुन साहू रमेश तिवारी राजा चावला राकेश सोनकर अहमद रजा संध्या राव नेता प्रतिपक्ष हेमंत साहनी फागु देवांगन राम रतन निषाद टिकेश्वर गिलहरी अर्जुन साहू अजय साहू अजय कोचर शेखर बाफना मंडल अध्यक्ष रेखा तिवारी बीरबल राजपूत चतुर सिंह जगत सहित बड़ी संख्या मे मातृ शक्ति उपस्थित थे




