Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

ज्ञान, संस्कार और सफलता के प्रतीक बसंत पंचमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया

नवापारा राजिम–ज्ञानदीप शिशु विद्या मंदिर में बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के विधिवत पूजन से की गई, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने नारियल, फूल, अगरबत्ती एवं आम के फूल अर्पित कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि यह पर्व ज्ञान, विद्या और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने, परिश्रम करने और संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या ने अपने आशीर्वचन में सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम का माहौल आनंदमय रहाविद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री अशोक तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक श्री चेतन चौहान, सुनील कंसारी,मंजू साहू, संध्या यादव, पूर्णिमा पाल, ,श्रीमती निशा कंसारी, , आकांक्षा गिलहरे शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि माँ सरस्वती की कृपा से सभी विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, संस्कार और सफलता का निरंतर विकास हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!