Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी है मां सरस्वती

नवापारा राजिम फिंगेश्वर —- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं श्रीफल फोड़कर की गई। सरस्वती वंदना कक्षा दसवीं की टिकेश्वरी साहू ने प्रस्तुत की।
प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे ज्ञान, विद्या एवं कला का पर्व बताया। व्याख्याता पूरन लाल साहू ने सरस्वती पूजा के सांस्कृतिक महत्व तथा नेताजी के राष्ट्रभक्ति पूर्ण जीवन पर विचार रखे। व्याख्याता दिनेश कुमार साहू ने बसंत पंचमी को ज्ञानवर्धन एवं नवऊर्जा का प्रतीक बताया।
संतोषी गिलहरे ने सुमधुर गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन पूरन लाल साहू ने किया एवं अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू,नरेंद्र कुमार वर्मा,योगेश सोनकर,रेखा सोनी, गीतांजली नेताम, संतोषी गिलहरे शिक्षक नकुल राम साहू, रुद्रप्रताप साहू क्लर्क दुष्यंत कुमार साहू, तोमन राम साहू भृत्य आकाश सूर्यवंशी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!