न्याय स्वतंत्रता समानता एवं बंधुत्व ही भारत की पहचान


बिजली में 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़नवापारा फिंगेश्वर :–प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने कहा यह पावन दिवस हमें हमारे संविधान में निहित न्याय स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व जैसे महान मूल्यों को आत्मसात करने तथा एक सशक्त शिक्षित एवं संस्कृत भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा देताहै
!समीपस्थ ग्राम बिजली में 77 वां गणतंत्र दिवस का पर्व देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित व श्रीफल फोड़कर किया गया. इस अवसर पर ग्राम पंचायत में पदमा मोती निषाद सरपंच,हायर सेकंडरी स्कूल में गीता साहू,प्राथमिक /पूर्व माध्यमिक शाला में शैलेन्द्र यादव एवं लिखन निषाद,आँगनबाड़ी में शत्रुहन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, डोमन साहू पंच, अवध राम पटेल एवं धनराज साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया वहीं सरस्वती वंदना टिकेश्वरी साहू एवं स्वागत गीत हसीना निषाद द्वारा प्रस्तुत किया गया. विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किया गया.मंचासीन अतिथियों द्वारा वीर शहीदों को याद किया गया कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक भुवन यदु एवं आभार व्यक्त व्याख्याता पूरन लाल साहू ने किया.इस मौके पर निषाद,जनपद सदस्य नंदू राम यादव,सरपंच प्रतिनिधि मोती राम निषाद, विधायक प्रतिनिधि उदय यादव, वरिष्ठ नागरिक दयाराम साहू, रूप कुमार साहू शत्रुघ्न साहू,परसराम यादव, शैलेन्द्र यादव,राजू सिन्हा,कृपाराम निषाद दिनेश कुमार साहू विनय कुमार साहू,नरेंद्र कुमार वर्मा, योगेश सोनकर,गीतांजली नेताम,संतोषी गिलहरे, ,शिक्षक नंद कुमार यादव,टिकेंद्र यदु,कृपाराम बघेल,नकुल राम साहू,रुद्र प्रताप साहू, वीरेंद्र यदु, प्रगति देवांगन,दुष्यंत साहू तोमन साहू,भृत्य आकाश सूर्यवंशी,सफाई कर्मचारी यशवंत साहू एवं खुमान पटेल, महिला स्व सहायता समूह सदस्य,ग्रामवासी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे.*




