Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

पूरन लाल साहू को संस्कृति मंत्री ने किया सम्मानित

फिंगेश्वर :– शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूरन लाल साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली को शिक्षा, साहित्य, एवं साझा काव्य संग्रह “”एक पेड़ माँ के नाम” में सहभागिता हेतु पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा शाल,श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदूलाल साहू राज्य अध्यक्ष भंडार गृह निगम छत्तीसगढ़ ने किया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित साहू विधायक राजिम, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, महेश यादव अध्यक्ष नगर पालिका राजिम विभा अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, वरिष्ठ साहित्यकार विनय कुमार पाठक एवं मीर अली मीर उपस्थित थे. शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु उत्तराखंड, आदि राज्य के साहित्यकार सम्मिलित हुए. जिन्हें समारोह में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पूरन लाल साहू सहित 31 शिक्षकों को शिक्षक साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि इसके पूर्व सर्वश्रेष्ठ आचार्य, साहित्य अकादमिक शिक्षक सम्मान, सामाजिक समरसता सम्मान,शिक्षक रत्न, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा, औषधीय खोज यात्रा,हरित योद्धा सम्मान, बेस्ट स्कूल टीचर्स आदि सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं.उनको यह सम्मान मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला,जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह,सांख्यिकीय अधिकारी श्याम चंद्राकर, ए पी सी मनोज केला,विल्सन थॉमस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र बहल,अनिल ध्रुव विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा, प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, एस.एस.कंवर, युवराज साहू,याचना जोशी, संकुल समन्वयक भुवन यदु व्याख्याता किशोर कुमार साहू,दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा,योगेश सोनकर, अभिषेक शुक्ला,लखन लाल साहू,मनीष अहीर, संदीप सेन भुवनेश्वर मरकाम, बृज लाल मंडावी, ईश्वर दास गिलहरे, समीक्षा गायकवाड़, रेखा सोनी,गीतांजलि नेताम,संतोषी गिलहरे, सत्या मिश्रा, ममता बरिहा,स्वाति गंधर्व, शिल्पी राय, संतोषी डड़सेना,भारती साहू, कविता शर्मा, संतोषी डड़सेना नकुल राम साहू,रुद्र प्रताप साहू, ज्ञानेंद्र शर्मा क्लर्क दुष्यंत साहू, तोमन साहू अविनाश साहू, आकाश सूर्यवंशी एवं मित्र गणों ने बधाई प्रेषित की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!