राजिम कुंभ में दाल भात केंद्र के संचालन की लिस्ट हुई जारी
राजिम कुंभ (कल्प) 2026 में दाल-भात केंद्र संचालन हेतु 200 क्विंटल चावल का आबंटन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ रायपुर—-छत्तीसगढ़ शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ (कल्प) 2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। यह आयोजन 1 फरवरी 2026 से महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 तक कुंभ नगरी राजिम में संपन्न होगा।
कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को सुलभ एवं नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने हेतु कुंभ स्थल पर दाल-भात केंद्रों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) रायपुर द्वारा पूर्व में संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, नवा रायपुर से 200 क्विंटल चावल की मांग की गई थी।
संचालनालय द्वारा पत्र जारी कर दाल-भात केंद्र संचालन योजना अंतर्गत 20 मीट्रिक टन (200 क्विंटल) चावल का आबंटन जिला रायपुर को प्रदान किए जाने की सूचना दी गई है। प्राप्त आबंटन के संबंध में क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक श्रीमती श्रद्धा चौहान द्वारा संस्थाओं से प्राप्त आवेदनों का अवलोकन एवं परीक्षण किया गया, जिसमें पात्र पाए जाने पर संबंधित संस्थाओं को कुंभ स्थल में अस्थाई रूप से दाल-भात केंद्र संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
यह दाल-भात केंद्र 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 (महाशिवरात्रि) तक संचालित रहेंगे, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को कुंभ मेले के दौरान भोजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।




