Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हल्दी–कुमकुम कार्यक्रम आयोजित

उन्नत समाज ही उन्नत राष्ट्र का निर्माण करता है

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम —- बुधवार को ऋषिदास वैष्णव सामुदायिक भवन में राष्ट्र सेविका समिति एवं शौर्य समृद्धि शाखा के तत्वावधान   में   योगिता सिन्हा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारणी सदस्य एवं राष्ट्र सेविका समिति से प्रशिक्षित के साथ समाज सेविका सोनल महाडिक  के मार्गदर्शन में हल्दी–कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि चंद्रकला गुप्ता ने कहा कि सशक्त परिवार के माध्यम से ही उन्नत समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, संस्कार और संयुक्त परिवार प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया।

  • मुख्य वक्ता ब्रह्मकुमारी पुष्पा दीदी ने मकर संक्रांति को ज्ञान के प्रकाश में आने का आध्यात्मिक उत्सव बताते हुए आत्मिक शुद्धता एवं श्रेष्ठ कर्मों की प्रेरणा दी। वहीं पर्यावरण विषय पर डॉ. उमा गुप्ता ने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा को सतत जीवन के लिए अनिवार्य बताया और पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे प्रयासों को अपनाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में पूजा–वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं खेलों के माध्यम से पर्व का महत्व बताया गया। उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी–कुमकुम लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजनकर्ताओं द्वारा सभी महिलाओं को उपहार भेंट किए गए।

कार्यक्रम में पूर्व राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, ग्राम पंचायत तर्री सरपंच लता सिन्हा, वरिष्ठ समाजसेवी पूजा सायरानी, रेखा बंजारे, पार्षद पूजा कंसारी, निर्मला साहू, वर्षा सोनी, धनमति साहू, श्वेता अग्रवाल, रुचि सेठ, हर्षा कंसारी, आभा गुप्ता, ममता साहू एवं भारी संख्या में मातृशक्तियों सहित लोगो की भीड़ उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!