Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी सत्य, अहिंसा एवं मानवता के पुजारी थे

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम फिंगेश्वर— शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी को सुबह 10:00 बजे श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य श्री रामनारायण मिश्रा ने कहा कि महात्मा गाँधी जी का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की अडिग साधना एवं मानवता के प्रति उनकी करुणा संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेगी। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।
व्याख्याता श्री पूरन लाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी सत्य, अहिंसा और मानवता के सच्चे पुजारी थे। सत्य, अहिंसा एवं नैतिकता के मार्ग पर चलकर उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाई तथा संपूर्ण मानवता को शांति का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी सभी को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, पूरन लाल साहू, विनय कुमार साहू, नरेन्द्र कुमार वर्मा, योगेश सोनकर, गीतांजली नेताम, संतोषी गिलहरे, नकुल राम साहू, दुष्यंत साहू, तोमन साहू, भृत्य आकाश सूर्यवंशी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!