सीमा साहू को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, कलेक्टर गरियाबंद ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ गरियाबंद /फिंगेश्वर– जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला कलेक्टर गरियाबंद श्री भगवान दास उईके द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डुका में पदस्थ व्याख्याता सीमा साहू को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य, नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के प्रश्न पत्र निर्माण, बोर्ड परीक्षाओं के ब्लूप्रिंट पर आधारित प्रश्न पत्र संकलन तथा शिक्षा विभाग एवं स्काउट-गाइड की जिला स्तरीय गतिविधियों में पूर्ण सहभागिता के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर, जिला मिशन समन्वयक श्री शिवेश शुक्ला, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री श्याम चंद्राकर, एपीसी श्री मनोज केला, पाण्डुका के प्राचार्य श्री वाय. आर. साहू, स्काउट-गाइड जिला सचिव श्री रोमन लाल साहू, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री आशीष कुमार साहू सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शाला परिवार से श्रीमती मन्ती मिंज, आशीष साहू, सुनील वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, रिजवान खान, स्मिता काटेकर, गरिमा दीवान, आयशा , रोशन लाल ध्रुव, कीर्ति निर्मलकर, कुणाल नेताम, रवि शंकर साहू, मनोज चंद्राकर, तीरथ साहू, गिरवर ध्रुव, एस. के. सोरी, तथा पूरन लाल साहू (व्याख्याता, बिजली) सहित शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।



