शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न
जल जंगल जमीन लघु नाटिका ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम—शासकीय कन्या स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अन्नपूर्णी देवांगन ने की।
विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती ओमकुमारी साहू अध्यक्ष नगर पालिका गोबरा नवापारा (मण्डल अध्यक्ष), भूपेंद्र सोनी (उपाध्यक्ष),, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा नीता धीवर (सांसद प्रतिनिधि), संजीव सोनी (विधायक प्रतिनिधि) एवं अजय साहू पार्षद ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अतिथियों के स्वागत पश्चात छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में तांडव नृत्य, भक्ति गीत, बारहमासी नृत्य, , संबलपुरी, पंथी, सुआ, राऊतनाचा, राजस्थानी, बंगाली एवं साउथ डांस सहित विभिन्न लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंजली कंसारी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत तांडव नृत्य एवं भक्ति गीत, सिमरन गिलहरे की आकर्षक प्रस्तुति तथा कृति सूर्यवंशी समूह द्वारा प्रस्तुत “जल-जंगल-वन संरक्षण” विषयक लघुनाटिका ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
वरिष्ठ व्याख्याता प्रियंका साहू द्वारा शाला प्रतिवेदन का वाचन किया गया एवं मांग-पत्र विधायक महोदय को सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने साइकिल स्टैंड निर्माण की घोषणा करते हुए अन्य मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
अपने उद्बोधन में अतिथियों ने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर समाज व देश का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम संस्था के प्रभारी प्राचार्य टोपसिंग ध्रुव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
मंच संचालन व्याख्याता पूनम मांडे एवं मधु देवांगन द्वारा किया गया।
निर्णायक मंडल में जी.आर. ग्वाल, योगिता सिन्हा एवं यू.आर. तारक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता गण— प्रीति तिवारी, कुंज ध्रुव, खुशबू साहू व्यास, अमिता तिवारी, किरण मिंज, अंजली नागवंशी, खिलेश्वरी दीवान, मनीष कुमार शर्मा, किसनलाल चंद्राकर, नामेवर साह, सीमा साहू, कुसुम ध्रुव, मनीष शर्मा अर्चना रण सींग डी निर्मलकर रमेश ध्रुव हेमलता बंजारे जीवनलाल सिन्हा, राजकुमार निषाद, कॉलेज स्टाफ, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।




