
छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा / गरियाबंद– सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन्यजीव संरक्षण के तहत उड़ीसा के लगभग 10 जिलों और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में टाइगर प्रोजेक्ट के कोर एरिया से गुजरने वाले मार्गों पर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस आदेश की जद में रायपुर, गरियाबंद और उड़ीसा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 130C भी आ गया है, जहां अब केवल एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं को ही अनुमति मिलेगी।
गरियाबंद जिले के तौरंगा से इंदागांव तक बैरियर बंद होने से देवभोग और आसपास के इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही उदंती–सीता नदी टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र में आने वाले 50 से अधिक ग्रामीण मार्गों पर भी रात का आवागमन बंद किया गया है।
ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को राहत देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार की अपील की है।, यह मार्ग एकमात्र संपर्क रास्ता होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



