Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन

पेंशन, पूर्व सेवा गणना, क्रमोन्नति व VSK ऐप पर रखी प्रमुख मांगें

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम रायपुर— शुक्रवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर रायपुर डिप्टी कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर सहायक संचालक श्रीमती तनुजा सिंह के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री सहित संबंधित अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही जिला पंचायत रायपुर के सीईओ को शिक्षक पंचायत संवर्ग के एरियर्स भुगतान हेतु मांग पत्र भी दिया गया।
ज्ञापन में पूर्व सेवा अवधि को पेंशन योग्य सेवा मानने, 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन, पांच वर्ष में न्यूनतम पेंशन, पदोन्नति से वंचित शिक्षकों को वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत क्रमोन्नति, टेट की अनिवार्यता समाप्त करने, डीएड योग्यताधारी शिक्षकों हेतु बीएड ब्रिज कोर्स प्रारंभ करने तथा वीएसके ऐप के स्थान पर बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। अधिकारियों ने ज्ञापन को संबंधित विभागों तक अग्रेषित करने का आश्वासन दिया।ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अधिकारी योगेश सिंह ठाकुर, सुखनंदन साहू, जितेंद्र मिश्रा, अंजुम शेख, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमति टिकेश्वरी साहू,जिला संयोजक कन्हैया कंसारी, जिला कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला पदाधिकारी रुद्रनारायण तिवारी, श्रीमती जागृति साहू, विभा परिहार सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!