Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

बच्चों को पौष्टिक भोजन देना, उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना है।”

“विद्यार्थियों को प्रेमपूर्वक भोजन कराना सच्ची सामाजिक सेवा है।”

( छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ )फिंगेश्वर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजली में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। संस्कृत के सुभाषित वाक्य “शुभस्य शीघ्रम” अर्थात शुभ कार्य में विलंब नहीं करना चाहिए, की भावना को आत्मसात करते हुए शिक्षक कृपा राम बघेल ने अपने सुपुत्र पीयूष बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन कराया।
न्योता भोज के तहत विद्यार्थियों को दाल, चावल, सब्जी, पापड़ एवं जलेबी परोसी गई। स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत स्कूलों में विशेष अवसरों पर दानदाता पौष्टिक आहार प्रदान कर सकते हैं, जिससे बच्चों को अतिरिक्त पोषण मिल सके। उन्होंने बताया कि “विद्यार्थियों को प्रेमपूर्वक भोजन कराना सच्ची सामाजिक सेवा है।”  जो भी व्यक्ति या संस्था विद्यार्थियों को भोजन कराना चाहते हैं, उन्हें पूर्व सूचना देनी आवश्यक होगी। न्योता भोज के माध्यम से जन्मदिन, वर्षगांठ, विवाह अथवा राष्ट्रीय पर्व जैसे अवसरों पर विद्यार्थियों को भोजन कराया जा सकता है।
व्याख्याता पूरन लाल साहू ने कहा कि  “बच्चों को पौष्टिक भोजन देना, उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना है।”यह छत्तीसगढ़ सरकार की सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।  जहाँ बच्चों को पोषण मिलता है, वहीं राष्ट्र का सशक्त निर्माण होता है।इससे बच्चों में समानता, अपनत्व और सामुदायिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिलता है।
संकुल समन्वयक भुवन यदु ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजक को बधाई दी। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, व्याख्याता पूरन लाल साहू, संकुल समन्वयक भुवन यदु, शिक्षक नंदकुमार यादव, टिकेन्द्र यदु, मोहन लाल साहू, कृपा राम बघेल, प्रगति देवांगन, कांति बघेल सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!