छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़) नवापारा फिंगेश्वर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा तथा ब्लॉक सचिव आत्माराम साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर को शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रांतीय प्रवक्ता रामनारायण मिश्रा ने बताया कि शिक्षकों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए तथा जी.पी.एफ. पार्ट-फाइनल की स्वीकृति निर्धारित समय-सीमा में प्रदान की जाए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों के समस्त स्वत्वों का भुगतान “ना मांग, ना जांच” के आधार पर नियत तिथि में सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने सकारात्मक पहल करते हुए शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत प्रदान की जाएगी।



