Uncategorized
दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन
(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़)सक्ति। जिले के डभरा थाना क्षेत्र में डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग पर लक्ष्मणभाटा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शिक्षक रघुनंदन चंद्रा (42) की मौके पर ही मौत हो गई। वे रोज की तरह बाइक से स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर जाम हटवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




