केंद्रीय बजट 2026-27 नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब : योगिता सिन्हा
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सुना केंद्रीय बजट

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज रायपुर—-प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने राजधानी रायपुर में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2026-27 को सामूहिक रूप से सुना।
बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती योगिता सिन्हा ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला जनहितैषी बजट है, जिसमें गांव, गरीब, मजदूर, महिला, व्यापारी और युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला है। प्रत्येक जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण, महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु 10 हजार करोड़ रुपये का इक्विटी फंड, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों के लिए सी-मार्ट की सुविधा तथा लखपति दीदी योजना का विस्तार स्वागत योग्य कदम है।
योगिता सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत पहल है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।




