Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी विवेक शर्मा ने भेंट किया भगवान भोलेनाथ का चित्र

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आध्यात्मिक सौहार्द का अनुपम दृश्य

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़)रायपुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पधारे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्य विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विवेक शर्मा ने ईश्वरीय सौगात के रूप में महाराज के आराध्य भगवान भोलेनाथ का आकर्षक चित्र भेंट किया।
स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज भारत के अत्यंत प्रतिष्ठित, प्रभावशाली एवं तपस्वी संतों में से एक हैं। वे वर्ष 2021 से निरंजनी अखाड़ा के सर्वोच्च पद आचार्य महामंडलेश्वर पर आसीन हैं। अपनी गहन साधना, भगवान शिव की तपस्या (महारुद्राभिषेक) और गहन आध्यात्मिक विद्वता के लिए वे देश-विदेश में विख्यात हैं।
भेंट के दौरान आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई तथा समाज के सर्वांगीण कल्याण, नैतिक मूल्यों के संवर्धन और युवाओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने पर विशेष बल दिया गया। विवेक शर्मा ने महाराज से समस्त देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाराज ने भी सभी के कल्याण, सद्बुद्धि और धर्म मार्ग पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं प्रदान कीं। यह भेंट आध्यात्मिक समन्वय और भारतीय संत परंपरा के प्रति श्रद्धा का सुंदर उदाहरण रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!