Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

पीएम श्री हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय गोबरा नवापारा में भव्य वार्षिकोत्सव एवं “लईका मड़ई” का आयोजन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बच्चों की मड़ई ने मोहा मन


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़गोबरा नवापारा– पीएम श्री हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय गोबरा नवापारा में 7 फरवरी 2026, शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पारंपरिक “लईका मड़ई” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सौरभ जैन, सदस्य प्रदीप मिश्रा एवं प्राचार्य श्रीमती फाखरा खानम दानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू तथा अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ी मड़ई परंपरा अनुसार अतिथियों का बाजा-गाजा के साथ स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने पंजाबी भांगड़ा, आदिवासी नृत्य, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत एवं अखाड़ा प्रदर्शन प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
“लईका मड़ई” के अंतर्गत बच्चों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल और मनोरंजन गतिविधियों का उद्देश्य संस्कृति, व्यवसायिक कौशल एवं आत्मनिर्भरता से परिचय कराना रहा।
मुख्य अतिथि इन्द्र कुमार साहू ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों, अतिथियों एवं शाला विकास समिति सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोमा शर्मा, चन्द्रकांत धनकर एवं काजल चौबे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!