Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

प्रदेश के कर्मचारियों को मिली कैशलेस इलाज की सौगात, बजट घोषणा से हर्ष की लहर

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम— छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2026 के बजट में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा किए जाने पर कर्मचारियों एवं शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। सरकार द्वारा इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं संभाग अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी और शिक्षक लंबे समय से कैशलेस उपचार की मांग कर रहे थे, जिसे राज्य सरकार ने बजट में शामिल कर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से कर्मचारियों को गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी।
शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक कदम है।
आभार व्यक्त करने वालों में संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, अध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रांतीय प्रवक्ता एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, टेकराम सेन, जिला अध्यक्ष टिकेश ठाकुर, प्रकाश तिवारी, सचिव आत्माराम साहू, राजेन्द्र कुमार नाग, नोहर लाल धीवर, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, किशोर निर्मलकर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!