Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राजिम कल्प कुंभ मेला से एक दिन पूर्व मगरलोड ब्लॉक के जनप्रतिनिधि आमरण अनशन पर बैठे

सौतेले व्यवहार के विरोध में शनिवार को लोमस ऋषि आश्रम में उग्र धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ धमतरी मगर लोड —राजिम कुंभ मेला प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व शनिवार को धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत नवागांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुलेश्वर मंदिर परिसर के नीचे आमरण अनशन पर बैठ गए।

जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि मगरलोड ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है और पूर्व में राजिम कुंभ के दौरान कराए गए कार्यों की लगभग 60 लाख रुपये की बकाया राशि अब तक जनपद पंचायत मगरलोड को नहीं दी गई है।

अनशनकारियों की प्रमुख मांगों में कुलेश्वर मंदिर परिसर एवं आसपास (जो ग्राम पंचायत नवागांव के अंतर्गत आता है) की संपूर्ण व्यवस्था ग्राम पंचायत को सौंपना, छोटे दुकानदारों से लिए जाने वाले शुल्क का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक करना, झांकी निर्माण हेतु मांगे जा रहे 50 हजार रुपये की मांग वापस लेना, जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के लिए मेला पास की व्यवस्था नायब तहसीलदार बड़ी करेली को सौंपना तथा लोमस ऋषि आश्रम में साधु-संतों के लिए पानी, बिजली, साफ-सफाई और भोजन की उचित व्यवस्था शामिल है।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राजिम कुंभ मेला में जनपद पंचायत मगरलोड के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा मगरलोड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

oplus_32

स दौरान राजिम तहसीलदार, मगरलोड तहसीलदार, टीआई सहित अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मेला गाइडलाइन का हवाला देते हुए समझाइश देते रहे। जनप्रतिनिधियों ने मेला समीक्षा बैठक की प्रति मांगी और दुकानदारों से निर्धारित राशि की जानकारी की मांग की। बाद में एसडीएम राजिम विशाल महाराणा  तहसीलदार तारेन्द्र कुमार  ठाकुरमौके पर पहुंचे, जनभावनाओं को देखते हुए ज्ञापन लिया और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

  • इस अवसर पर मगरलोड़ जनपद पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द साहू, जनपद उपाध्यक्ष खिलेश साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री श्याम साहू जी, जिला सहकारिता सभापति मीना डेमू साहू, जनपद कृषि सभापति राजेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष होरी लाल साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश साहू, जिला महामंत्री भाजयुमो चेतन साहू, जनपद सदस्य तिलोत्मा प्रेमा साहू, अनीता देशमुख, विनीता संत शरण, कृष्ण ध्रुव, सोसाइटी अध्यक्ष गण शत्रुघ्न साहू, हेमंत साहू, सन्तोष सोनी, डागेश्वर सोनकर, सरपंच गण केवरा अवध साहू, खेमू साहू, देव चरण साहू, जीवन यादव, ईश्वरी काशी साहू, हेम लाल साहू चंद्रहास साहू, नूतन धृतलहरे, तोषण साहू, भूषण यादव उपसरपंच, शुभम् शर्मा, डोमेंद्र सिन्हा, पन्ना साहू, लाला साहू, शिव कुमार साहू, राकेश साहू, यशवंत साहू, घासू साहू, चुम्मन साहू, नीलकंठ जांगडे, सेवक राम बांधे, अर्जुन निषाद, बाबू लाल साहू, कृष्ण साहू एवं गरियाबंद जिला एस डी एम, ओ एस डी पी, तहसीलदार, टी आई उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!