Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राजिम कुंभ: 13 फरवरी से श्री राजीवलोचन मंदिर ट्रस्ट का निःशुल्क भोजन भंडारा शुरू होगा


( छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़) नवापारा राजिम— राजिम कल्प कुंभ में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री राजीवलोचन मंदिर ट्रस्ट द्वारा 13 फरवरी से मंदिर प्रांगण में निःशुल्क भोजन प्रसादी भंडारे की शुरुआत की जा रही है। ट्रस्ट कमेटी ने संत समागम में शामिल होने वाले भक्तों के लिए यह विशेष व्यवस्था की है।
भोजन भंडारा श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधक पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि 15 दिवसीय राजिम कल्प कुंभ के दौरान आयोजित सात दिवसीय संत समागम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, इसी को देखते हुए इस वर्ष भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले वर्षों में भंडारे की अवधि बढ़ाने और इसे और अधिक वृहद स्वरूप देने की योजना बनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!