Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राजिम कुंभ कल्प 2026: आस्था, संस्कृति और स्वच्छता की अनूठी मिसाल


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापाराराजिम— राजिम कुंभ कल्प 2026 में इस बार आस्था, संस्कृति और आधुनिक व्यवस्थाओं का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। लगभग 60 फीट चौड़े और 80 फीट लंबे भव्य मुख्य मंच को पंचकोशी धाम की झलक से सजाया गया है। भगवान श्री राजीवलोचन, कुलेश्वरनाथ महादेव सहित पटेश्वरनाथ, चम्पकेश्वरनाथ, ब्रम्हकेश्वरनाथ, फणीकेश्वरनाथ और कोपेश्वरनाथ मंदिरों की आकर्षक प्रतिकृतियां बांस व कपड़े से निर्मित की गई हैं। एलईडी स्क्रीन से कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण हो रहा है, जिससे मंच की भव्यता और बढ़ गई है।
मेला क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। जगह-जगह डस्टबीन की व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई से परिसर स्वच्छ नजर आ रहा है। ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ की परिकल्पना यहां साकार होती दिख रही है।


जगमग घाट और संत समागम से बढ़ी रौनक
नवीन मेला मैदान चौबेबांधा में निर्माणाधीन घाट एवं हाईमास्ट लाइटों की रोशनी से रात में भी दिन जैसा दृश्य दिखाई देता है। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की है।
कुंभ कल्प में मुख्य, स्थानीय और नदी मंच पर प्रतिदिन कलाकारों की प्रस्तुतियां हो रही हैं, जिनका सम्मान प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया जा रहा है। वहीं संत समागम परिसर में देशभर से आए संत-महात्मा यज्ञ, प्रवचन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन दे रहे हैं, जिससे राजिम कुंभ की आध्यात्मिक गरिमा और अधिक बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!