Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राजिम कुंभ कल्प का होगा आज शुभारंभ

1 से 15 फरवरी तक चलेगा राजिम कुंभ कल्प 2026

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा/राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ कल्प 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक नया मेला स्थल चौबे बांधा, राजिम में होगा।
कुंभ कल्प का शुभारंभ 1 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। आयोजन में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं अनेक संत-महात्मा शामिल होंगे।
राजिम कुंभ कल्प के दौरान प्रतिदिन शाम 6:30 बजे महानदी आरती, शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात्रि 7 बजे से मुख्य मंच पर कार्यक्रम होंगे।
11 फरवरी को पंडोखर सरकार महाराज का विशेष संत गुरुशरण सत्संग दरबार आयोजित किया जाएगा।
पूरे मेला अवधि में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!