Uncategorized
राजिम कुंभ कल्प में ‘सुनील सोनी नाइट’ की धूम, सुरों से सजेगा मुख्य मंच

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—- राजिम कुंभ कल्प मेला के बारहवें दिन 12 फरवरी गुरुवार को मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक सुनील सोनी की प्रस्तुति होगी। ‘सुनील सोनी नाइट’ में उनके मधुर छत्तीसगढ़ी लोकगीत श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कार्यक्रम में रायपुर की शिल्पा सिंह कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेंगी, वहीं बेमेतरा के संतोष कुमार घोरबंधे अपनी टीम के साथ लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुति देंगे।
स्थानीय मंच पर भी आदिवासी नृत्य, जगराता, पंथी नृत्य, शिव भजन, जस झांकी, सतनाम भजन और बारहमासी गीत सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
राजीव लोचन मंदिर के समीप पुराने महोत्सव स्थल पर भजन संध्या, रामायण पाठ, मानसगान और सेवा मंडली की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।




