Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राजिम कुंभ में 13 फरवरी को सजेगा लोक संस्कृति का रंग, पूनम विराट के ‘रंग छत्तीसा’ से बिखरेगी छटा

 


छत्तीसगढ़ प्रयागराज राजिम—- राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर 13 फरवरी, शुक्रवार को लोक एवं भक्ति संगीत का भव्य संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर राजनांदगांव की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पूनम विराट अपनी विशेष प्रस्तुति ‘रंग छत्तीसा’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की सोंधी महक बिखेरेंगी।
कार्यक्रम में रायपुर के मनोज सेन ‘लोक अंचल’ की प्रस्तुति देंगे, वहीं मनेन्द्रगढ़ की जसमीत कौर जगराता के जरिए श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी।
मुख्य मंच के साथ-साथ स्थानीय मंच पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला सजेगी। बागबाहरा के विजय नायक भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे, जबकि मांढर (रायपुर) की रेखा जलक्षत्री भरथरी गायन से समां बांधेंगी। सुरसाबांधा के धर्मेन्द्र साहू जगराता, डूमरपाली के खेलावन पटेल रामधुनी तथा दुर्ग के दिलीप सिन्हा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।
दुलना के श्रवण कुमार सार्वा जसझांकी, रायपुर के यशवंत धीवर सुगम गायन और जी जामगांव के सोमेश साहू लोककला मंच की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। बागबाहरा की आरती शेट्ठी सुगम भजन तथा परसट्टी (महासमुंद) के चुम्मन साहू जगराता के माध्यम से भक्ति की धारा प्रवाहित करेंगे।
इसी प्रकार पूर्व महोत्सव स्थल स्थित नदी मंच पर छुईया के मनेश्वर ध्रुव मानस गायन, धमनी के गोविंद साहू रामायण, नायकबांधा की गीता राम ओगरे मंगलभजन और पोखरा के मोहित गंधर्व जसगीत की प्रस्तुति देंगे। साथ ही किशोरा खुमेश्वर सेवा मंडली की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दर्शकों को आकर्षित करेगी।
राजिम कुंभ कल्प में 13 फरवरी का दिन लोकसंस्कृति, भक्ति और संगीत के रंगों से सराबोर रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!