Uncategorized
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विद्यार्थियों का विशाखापट्टनम शैक्षणिक भ्रमण संपन्न


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा /फिंगेश्वर :— राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एलिमेंट्री स्तर के 10 विद्यार्थियों का आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का आउट ऑफ स्टेट शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना था।
भ्रमण का आयोजन जिला कलेक्टर भगवान सिंह उइके एवं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर के मार्गदर्शन में किया गया।
विद्यार्थियों ने आईएनएस पनडुब्बी संग्रहालय, कैलाशगिरी हिलटॉप पार्क, विजाग ग्लास ब्रिज, टीयू-142 विमान संग्रहालय, ऋषिकोंडा बीच एवं आर.के. बीच का अवलोकन किया, जहां उन्हें विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।




