Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

बजट बोले — हर हाथ को अवसर दे, हर सपने को पंख दे

संकल्प बजट' विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में समावेशी प्रयास : योगिता सिन्हा

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम –वित्तीय वर्ष  26-27 के लिए छत्तीसगढ़ में पेश किए गए बजट के संदर्भ में प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा पटल पर प्रस्तुत किया गया बजट  “विकास का पथ, सबका साथ — बजट के साथ विकसित छत्तीसगढ़ राज्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट में आधुनिक विजन एवं आगामी वर्षों में समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ के लिए रोड मैप की परिकल्पना से बजट पेश किया गया है। जिसमें गांव, गरीब, मजदूर, महिला, युवा, व्यवसायी एवं शासकीय कर्मचारियों की हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। बालिकाओं की आर्थिक समृद्धि, छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना,गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर समावेशी बजट निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के विकास एवं अर्थव्यवस्था को तेज गति प्रदान करेगा।
बुजुर्गों के लिए शक्ति पीठ भ्रमण योजना की सौगात, राजिम में माता राजिम की भव्य कास्य प्रतिमा, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना महतारी, वंदन योजना का विस्तार, जी-राम-जी योजना में अधिक बजट का प्रत्यक्ष लाभ से छत्तीसगढ़ खुशहाली एवं समृद्धि की राह पर अग्रसर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!