Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

भागवत कथा श्रवण से मिलता है मोक्ष का मार्ग – पंडित संजय पांडे

श्रीमद् भागवत कथा मोक्षदायिनी ज्ञान गंगा है

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —नगर के वार्ड क्रमांक 2 में स्वर्गीय श्री ईश्वरी प्रसाद मिश्रा जी की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कथा वाचन करते हुए पंडित संजय पांडे ने कहा कि श्रीमद् भागवत मोक्षदायिनी ज्ञान गंगा है, इसलिए मनुष्य को इस ज्ञान रूपी गंगा में डुबकी लगाकर भवसागर से पार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मात्र करने से ही जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कथा के दौरान पंडित पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन करते हुए गोवर्धन पर्वत की कथा तथा कालिया दह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा हमें भगवान के प्रति भक्ति का भाव सिखाती है। सत्संग और कथा के माध्यम से ही मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, अन्यथा संसार में आकर वह मोह-माया के चक्र में फंस जाता है।
उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे समय निकालकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और अपने बच्चों को भी कथा में साथ लाकर उन्हें संस्कारवान बनाएं। कथा हमें आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाती है और मनुष्य की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त करती है।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भी विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। “आज मेरे श्याम की शादी है” भजन पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर कथा का रसपान कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!