भास्करा पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह, शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ — भास्करा पब्लिक स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के डायरेक्टर्स, प्राचार्यों एवं शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
आयोजकों ने बताया कि सभी अतिथियों की स्नेहपूर्ण उपस्थिति, सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम सफल और आनंदमय रहा। शिक्षाविदों की उपस्थिति ने इस आयोजन को केवल एक उत्सव ही नहीं, बल्कि आपसी स्नेह, सौहार्द और शिक्षा जगत की एकता का सुंदर अवसर बना दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने छत्तीसगढ़ शिक्षा जागृति संघ के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया। संघ के सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन से यह आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका।

आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होने की कामना की तथा सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।




