Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की डीए मामले में याचिका, सरकार से चार सप्ताह में जवाब तलब

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ 

छत्तीसगढ़ में लंबित महंगाई भत्ता (डीए) का मामला अब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने वर्ष 2017 से बकाया डीए और उसके एरियर्स के भुगतान की मांग को लेकर याचिका दायर की है।
प्रारंभिक सुनवाई में न्यायालय ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर अपना विस्तृत जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। फेडरेशन का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा डीए बढ़ाए जाने के बावजूद राज्य स्तर पर समकक्ष भुगतान नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
अब सभी की निगाहें सरकार के जवाब और अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!