Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

ग्राम पंचायत पिपरौद में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने लगाई जन चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—-नवापारा-राजिम। ग्राम पंचायत पिपरौद में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष परदेसी राम साहू ने जन चौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत, रोजगार और आजीविका की नई गारंटी तथा जी राम जी श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परदेसी राम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य गांवों के लोगों को अधिक रोजगार और बेहतर आय उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि पहले जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था, अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय और समृद्धि में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि मजदूरी भत्ते में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। इस अधिनियम के तहत मजदूरी का भुगतान कार्य समाप्त होने के 15 दिनों के भीतर किया जाएगा और यदि भुगतान में विलंब होता है तो मुआवजा भी दिया जाएगा। ग्राम स्तर पर लिए गए निर्णय योजनाओं का आधार होंगे, जिन्हें ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को 25 प्रतिशत अधिक मजदूरी दी जाएगी। डिजिटल सिस्टम के माध्यम से बायोमेट्रिक उपस्थिति और साप्ताहिक अपडेट से मजदूरी भुगतान में देरी नहीं होगी। साथ ही राज्य सरकार बुआई एवं कटाई के मौसम में 60 दिनों तक कार्य को स्थगित भी कर सकती है।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रमिला बाई मानिकपुरी का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दूज राम साहू, सरपंच प्रतिनिधि भीखम साहू, संतोष साहू, रोजगार सहायक देवकराम साहू, समारू साहू, धरवन साहू, लुकेश कंवर, पंच चेतन साहू, हरिश्चंद्र साहू, श्रीमती रुपा साहू, पार्वती साहू, प्रियंका साहू, राधा बाई कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!