ग्राम परसदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का पर्व होली

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ समीपस्थ ग्राम परसदा में रंगों का पावन पर्व होली हर्ष, उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अश्विनी तारक (बैगा) द्वारा विधि-विधान से होलिका दहन किया गया।
सुबह से ही गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चे पिचकारी और रंग-गुलाल के साथ होली खेलते नजर आए। वहीं “रंग बरसे भीगे चुनर वाली”, “बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी” और “होली खेले रघुवीरा” जैसे होली गीतों पर बच्चे और युवा झूमते और थिरकते रहे। शाम के समय ग्रामीण एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे गांव में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
गांव के सरपंच एवं पंचगण प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर बड़े-बुजुर्गों को तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सरपंच रमेश वर्मा ने ग्रामवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए गांव के विकास में सहयोग करने का आग्रह किया।
उपसरपंच तारिणी साहू ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और समरसता का संदेश देता है। शिक्षक पूरन लाल साहू ने कहा कि होली हमें मन की मलीनता त्यागकर आपस में गले मिलने और भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश वर्मा (सरपंच), तारिणी साहू (उपसरपंच), यशवंत वर्मा, पूरन लाल साहू, टीकू यादव, महेंद्र वर्मा, भूषण वर्मा, आशाराम साहू, राजेश कुमार साहू, प्रेम खुटियारे, मणी राम ध्रुव, ललित साहू, रामजी खिलवारे, रामकुमार हिरवानी, रामखिलावन साहू, नरेंद्र साहू, संतराम बारले, कृष्णा महिलांग, रवि तारक, धरमचंद महिलांग, लोकेश साहू, मनीलाल साहू, जगदीश साहू, सीताराम साहू, रामनारायण लहरी, भोज वर्मा, दुलार साहू, किशोर कुमार साहू, विनोद सेन, योगेश साहू, सूखेन साहू, अश्वनी वर्मा, उकेश तारक, वेदप्रकाश साहू, हेमंत साहू, घनश्याम यादव, देवेंद्र महिलांग सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।




