Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

“जनसेवा ही जिनका जीवन मंत्र” – चंदूलाल साहू के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह 🎉

रायपुर/नवापारा :- चंदूलाल साहू के जन्मदिन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छत्तीसगढ़ भंडार निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद-विधायक रहे साहू जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल से ही उनके निवास पर शुभचिंतकों, समर्थकों एवं नागरिकों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर नवापारा नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के आर सिन्हा एवं भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. के.आर. सिन्हा ने कहा कि चंदूलाल साहू जी अत्यंत सौम्य एवं सरल स्वभाव के धनी हैं। उनकी सहजता और विनम्रता के कारण आम एवं खास सभी वर्गों से उनके आत्मीय संबंध हैं। वे क्षेत्र के विकास, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सांसद एवं विधायक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान साहू जी ने क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय विकास कार्य कराए, जो आज भी उनकी कार्यशैली और दूरदर्शिता के प्रमाण हैं।

जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए क्षेत्र के सतत विकास के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!