Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मूर्ति स्थापना हेतु भूमि पूजन, कार्य प्रारंभ

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —नवापारा नगर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए पार्षद एवं अध्यक्ष निधि से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह भूमि पूजन कार्यक्रम श्री महाराज योगीराज शर्मा जी के करकमलों से संपन्न हुआ

 

Oplus_16908288

 

इस अवसर पर सेलून संघ नवापारा के अध्यक्ष संतूराम सेन, संरक्षक गोविंद सेन, सलाहकार भंडारी सेन, आनंद दिवाकर, उपाध्यक्ष चंदन सेन, सचिव विजय सेन, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सेन एवं नरसिंह सेन सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनकी प्रतिमा स्थापना से समाज के लोगों को प्रेरणा मिलेगी तथा नगर में धार्मिक एवं सामाजिक चेतना का विस्तार होगा।
भूमि पूजन के साथ ही मूर्ति स्थापना से संबंधित निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!