Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

टीईटी के लिए विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित करने की मांग

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कार्यरत शिक्षकों के हित में विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित करने की मांग की है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव तथा लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।
एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल हाल ही में डीपीआई के अधिकारियों से मिला और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के संदर्भ में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पर चर्चा की। अधिकारियों ने विभागीय टीईटी परीक्षा को लेकर विस्तृत सुझाव प्रस्तुत करने को कहा है।
संजय शर्मा ने कहा कि यदि पुनर्विचार याचिका खारिज होती है तो टीईटी उत्तीर्ण करने की समय-सीमा समाप्त होने से कई शिक्षक पदोन्नति व सेवा सुरक्षा से वंचित हो सकते हैं। इसलिए कार्यरत शिक्षकों के लिए पृथक विभागीय सीमित टीईटी परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।
एसोसिएशन ने सुझाव दिया है कि परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर) आधारित हो, 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हों, अवधि 3 घंटे हो तथा सेवाकालीन शिक्षकों के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक रखा जाए।इस मांग का समर्थन करते हुए प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू, प्रदेश सहसचिव विनोद सिन्हा, प्रदेश संयुक्त सचिव यशवंत बघेल, आईटी सेल के गिरीश शर्मा, टिकेन्द्र यदु, जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर सहित कई जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों ने भी शिक्षकों के हित में जल्द निर्णय लेने की आवश्यकता बताई है

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!