समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी भीमराव अंबेडकर जयंती, गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ — नवापारा राजिम। सर्व अनुसूचित जाति कल्याण सेवा समिति द्वारा 1 अप्रैल से भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दयालु राम गाड़ा ने की। उन्होंने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि समाज को उनके बताए मार्ग पर चलकर समानता और न्याय की स्थापना करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) और 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसके तहत गांव-गांव जाकर अनुसूचित जाति बस्तियों में जागरूकता फैलायी जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों, उनके संघर्ष और समाज सुधार के कार्यों को हर वर्ग तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहब के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार टंडन सहित संतोष सोनवानी, गणेश राम, नंद कुमार साहनी, कुलदीप मेनेड, मनी रामचंदेल, तेज कुमार, परशुराम दीदी, ईश्वर टंडन, सनत बारले, राहुल राय, हरिश्चंद्र टंडन और कैलाश मंडले सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




