वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बोरसी में पुतला दहन किया

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़- वोट चोरी के मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर ने रविवार को ग्राम बोरसी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ और ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेसजनों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा करने तथा वोट चोरी से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सम्मान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में संगठन जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है। यह आंदोलन लोकतंत्र की गरिमा और मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प का हिस्सा है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, डी.के. ठाकुर, दुर्गा प्रसाद सिन्हा, तेजेश यदु, जगन्नाथ साहू, रेवा ओगरे, सुंदर साहू, डोमन तारक, दयानंद साहू, भुवनेश्वरी बंजारे, हिमेश्वरी साहू, जानकी निर्मलकर, छन्नू साहू, शिवकुमार साहू सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, मंडल एवं सेक्टर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




