छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ ––छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी गरियाबंद की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों एवं वर्तमान शैक्षणिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सेवा की गणना, प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन का लाभ, पदोन्नति, क्रमोन्नति, विभागीय टीईटी परीक्षा, बी.एड. योग्यता, वीएसके में उपस्थिति, कार्यकारिणी विस्तार तथा वार्षिक सदस्यता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के बाद प्रांतीय संगठन मंत्री यशवंत बघेल, प्रांतीय सचिव विनोद सिन्हा, प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू एवं जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर से सौजन्य भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनी और पदोन्नति सहित अन्य समस्याओं का नियमानुसार एवं सकारात्मक पहल के साथ निराकरण करने का आश्वासन दिया।
बैठक में भुवन यदू, सचिव सुरेश केला, कोषाध्यक्ष नंदकुमार रामटेके, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सोनवानी, हुलस साहू, संतोष साहू, गोविंद पटेल, संजय यादव, किरण साहू, टीकम पटेल, ईम्मु शेख, कमलेश बघेल, कृपाराम बघेल, आर.एस. कंवर, नोखेराम साहू, चन्द्रहास साहू, ईश्वरी सिन्हा, नंदनी यादव, दीपिका रंगारी सहित टीचर्स एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




