छत्तीसगढ़

परसदा में 12 अक्टूबर को सजेगा भक्ति और संस्कृति का संगम ज्योति विद्या जसगीत झांकी फिंगेश्वरी की भव्य प्रस्तुति, श्रद्धालुओं में उत्साह

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़  नवापारा राजिम- समीपस्थ ग्राम परसदा में नवनिर्माण नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को ज्योति विद्या जसगीत झांकी फिंगेश्वरी की भव्य प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में जसगीत एवं आकर्षक झांकी के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को प्रोत्साहित करने के साथ ही लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को बढ़ावा देना है। समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।

नवनिर्माण नवयुवक दुर्गोत्सव समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजन की तैयारी में जुटे समिति के सदस्य

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मोहन साहू, पंडा प्रेमलाल तारक, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र साहू, कोषाध्यक्ष लेखू साहू, सचिव देवव्रत शर्मा सहित सदस्य राम खिलावन साहू, नोहर साहू, भुनेश्वर साहू (पेंटर), बोधन ध्रुव, पुनेंद्र यादव, सुमित वर्मा, भुनेश्वर साहू (सेल्समैन), भोज वर्मा, लीलेश वर्मा, योगेश साहू, मुकेश साहू, तिरेंद्र साहू, विजय साहू, युगल साहू, मुरारी साहू, कमलेश तारक, महेश साहू, तेजू साहू, विनोद साहू, ईश्वर साहू, तुकाराम साहू एवं रमेशु यादव सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!