छत्तीसगढ़

पति-पत्नी ने मिलकर बॉयफ्रेंड के गले को काटा जंगल में गड्ढे से बरामद हुआ कटा हुआ सिर

पुलिस ने संदिग्ध पति-पत्नी को हिरासत में लिया, पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़– शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को घर में बुलाया और उसकी हत्या कर उसके शरीर को कई टुकड़ों में काटकर पहचान छुपाने के लिए अलग-अलग जगह फेक दिए

मामला बलरामपुर जिले से है जिसमे अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का है मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी मनबासो खेरेवार और सोनू खेरेवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों के हत्या में शामिल होने की बात सामने आई है।

 

जानकारी के मुताबिक, वसीम अंसारी   शाम करीब 6 बजे एक्टिवा से घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे उसकी एक्टिवा मक्का बाड़ी के पास मिली, लेकिन वसीम का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसके भाई अमीन अंसारी ने 3 अक्टूबर को डेरा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जंगल में मिला कटा हुआ सिर

मामले की जांच के दौरान पुलिस को चिलमा उबका जंगल में नाले के पास गड्ढे में कटा हुआ सिर दबे होने की सूचना मिली। पुलिस ने वसीम के भाई को मौके पर बुलाकर शव के सिर की पहचान कराई। भाई ने सिर की पहचान वसीम अंसारी के रूप में की। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

शादी से पहले संबंध को लेकर था विवाद

पुलिस के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई कि मनबासो का शादी से पहले वसीम से कथित रूप से संबंध था। इसकी जानकारी उसके पति को होने के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस का दावा है कि मनबासो वसीम से संबंध समाप्त करना चाहती थी, जबकि वसीम कथित तौर पर संबंध बनाए रखना चाहता था। इसी विवाद के चलते दोनों ने कथित रूप से हत्या की साजिश रची।

फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले में हत्या के कारण, वारदात में शामिल अन्य लोगों तथा घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस की विस्तृत जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!