छत्तीसगढ़

ओमप्रकाश सोनकला रायपुर संभाग संयोजक, पूरन लाल साहू सहसंयोजक मनोनीत

प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ ने सौंपी जिम्मेदारी, समाजजनों ने दी बधाई

 

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ )

नवापारा-राजिम—छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत रायपुर संभाग की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के निर्देशानुसार प्रदेश संयोजक बी.सी. साहू द्वारा जारी सूची में शिक्षक ओमप्रकाश सोनकला को रायपुर संभाग का संयोजक तथा पूरन लाल साहू को सहसंयोजक मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे अधिकारी-कर्मचारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती तथा समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

मनोनयन पर प्रदेश संयोजक बी.सी. साहू, रमाकांत साहू, शंकर साहू, तुलेश साहू, लाला राम साहू, हीरामन लाल साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!