छत्तीसगढ़

बच्चों को नेवता भोज, खिलौनों का वितरण; महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

परसदा जोशी के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम

ओम प्रकाश साहू

( छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़) राजिम परसदा जोशी के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नेवता भोज कराया गया तथा उन्हें खिलौनों का वितरण किया गया। वहीं महिलाओं के सम्मान के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली, कुर्सी दौड़, कबड्डी, दौड़ एवं मेहंदी प्रतियोगिता प्रमुख रही। प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नारायण साहू सहित शौभाग्य, तिजेश्वर सेन, आनंद साहू एवं अवतार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से महिलाओं एवं बेटियों को आर्थिक और सामाजिक रूप से संबल मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत मुनगा के पौधों का रोपण भी किया गया। आयोजकों ने कहा कि मुनगा पोषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी उपयोगी है।

इस अवसर पर सरपंच गिनी सोनी, जमुना साहू, सारिका यादव, अन्नपूर्णा टंडन, पुन्नी निषाद, सुनीता साहू, यामिनी रावत, राजेश्वरी सोनवानी, बिसनी बाई, बिमला साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!