छत्तीसगढ़

शिक्षकों की खुली स्थानांतरण नीति जल्द जारी करे शासन

ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्थानांतरण से हटे प्रतिबंध, दिवाली से पहले आदेश जारी करने की मांग

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ राजिम— छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में लगातार प्रशासनिक स्थानांतरण आदेश जारी होने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग में भी पिछले कुछ समय से शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए जा रहे हैं। हालांकि अधिकांश स्थानांतरण मंत्री, विधायक एवं कर्मचारी संगठनों की अनुशंसा के आधार पर हो रहे हैं।

शिक्षा विभाग में सामान्य शिक्षकों के लिए अब तक खुली स्थानांतरण नीति जारी नहीं होने से कई शिक्षक अपनी इच्छानुसार स्थानांतरण नहीं करा पा रहे हैं।

संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित दुबे ने शासन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांग की है कि बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद स्थानांतरण पर लगा प्रतिबंध हटाकर पारदर्शी खुली स्थानांतरण नीति लागू की जाए। इससे सामान्य शिक्षक भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सुविधा के लिए जल्द ट्रांसफर पोर्टल भी तैयार किया जाए। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के साथ चर्चा के दौरान शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह ने भी ट्रांसफर पोर्टल तैयार करने के संकेत दिए थे।

शिक्षकों ने दिवाली से पहले आपसी एवं प्रशासनिक स्थानांतरण के साथ आत्मानंद स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के लंबित आदेश जारी करने की मांग की है, ताकि शिक्षक अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!