छत्तीसगढ़

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ माता दुर्गा एवं जंवारा का विसर्जन

नौ दिनों तक हुई माता की आराधना, हवन-पूजन के बाद कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन

 (छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़)नवापारा राजिम- समीपस्थ ग्राम परसदा में शारदीय नवरात्र पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। नौ दिनों तक गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस दौरान प्रतिदिन माता दुर्गा की पूजा-अर्चना, आरती एवं सेवागीत का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा अष्टमी के दिन विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर हवन में पूर्णाहुति दी। इसके पश्चात नवकन्या पूजन, कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भावपूर्ण विदाई के साथ हुआ माता एवं जंवारा विसर्जन

नौ दिनों तक माता रानी की सेवा-आराधना के पश्चात ज्योति जंवारा एवं माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गांव के बड़े तालाब में किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी को भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने माता से गांव में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

नवरात्र पर्व के सफल आयोजन में ग्रामवासियों की सहभागिता सराहनीय रही। श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ग्राम सरपंच रमेश वर्मा, भूषण लाल वर्मा, जगदीश साहू, पूरन लाल साहू, डॉ. बेनीराम निर्मलकर, रामखिलावन साहू, आशाराम साहू, राजेश साहू, रामकुमार हिरवानी, वीरेंद्र खुटियारे, मोहन साहू, गजेंद्र वर्मा, मन्नूदास महिलांग, राहुल साहू, विनोद सेन, पंकज साहू, रामनारायण लहरी, रजऊ ध्रुव, प्रेमलाल तारक, भुनेश्वर साहू, विजय कुमार साहू, ललित साहू, वेदप्रकाश साहू, डमरू तारक, विनोद साहू, किशोर साहू, योगेश साहू, नरेंद्र साहू, सूखेन साहू, ऊकेश तारक, कमल नारायण साहू, दुष्यंत वर्मा, नथेलू साहू, दशरथ तारक, प्रीतराम साहू, नोहर साहू, थनवार साहू एवं कुमा तारक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!