विप्र कुल ब्राह्मण समाज महिला मंडल की अध्यक्ष बनीं रेखा तिवारी

अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने विप्र कुल ब्राह्मण समाज में किया भूमिपूजन



नवापारा राजिम —- रविवार को विप्र कुल ब्राह्मण समाज की भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक इंद्र कुमार साहू के द्वारा संपन्न हुआ तत्पश्चात समाज की बैठक के दौरान समाज के सभी लोगों ने सर्वसम्मति से विप्र कुल ब्राह्मण समाज की महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेखा तिवारी को नियुक्त किया गया उनके नाम का प्रस्ताव श्रीमती तनु मिश्रा न दिया उनकी नियुक्ति पर समाज की महिलाओं एवं गणमान्य सदस्यों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
नव नियुक्त अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि वे समाज की महिलाओं को संगठित कर एकजुटता, सहयोग और आपसी समन्वय को मजबूत करने का कार्य करेंगी। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं संस्कारों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
रेखा तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएँ सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर हों। वे महिला मंडल के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने, उनकी प्रतिभाओं को निखारने तथा समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करने हेतु विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में एकता और भाईचारे को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। युवाओं और महिलाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़कर समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने रेखा तिवारी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनका अनुभव, सरल स्वभाव और समाजसेवा की भावना महिला मंडल को नई दिशा प्रदान करेगी।
अंत में सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं और समाज की प्रगति, एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। प्रसन्न शर्मा ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ आर-बी शर्मा, वेदप्रकाश -तिवारी कैलाश -शुक्ला,श्यामकिशोर शर्मा, रमेश तिवाली-अशोक तिवारी, सौरभ शर्मा, अजय तिवारी श्री निवास शुक्ला, दिनेश तिवारी ज्ञानेश शर्मा, महेश तिवारी, सौरभ शर्मा अभिषेक शर्मा कैलाश तिवारी, मनहरण शर्मा पीयुष शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रशांत शुक्ला संतोष शर्मा . डॉ आशीष दीवान मधुसूदन शर्मा सुभाषिनी शर्मा, अनामिका तिवारी तनु मिश्रा मधुकामिनी शुक्ला, रश्मि तिवारी रुचि शर्मा, पुष्पाजलि तिवारी, पूनम दीवान स्वातिउपाध्याय, सोमा शर्मा स्मृति शर्मा, तारणी शर्मा, योगिता दुबे, किरण तिवारी, रेनुका तिवारी सीमा शर्मा वर्षा मिश्रा सुषमा शर्मा भुनेश्वरी शर्मा सहित सभी समाज के लोग उपस्थित थे



