फिंगेश्वर में जिला स्तरीय शिक्षक–पालक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ ) राजिम गरियाबंद—- राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं ज़िलाधीश भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन में, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर तथा जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला स्तरीय शिक्षक–पालक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन विकासखंड स्रोत कार्यालय, गरियाबंद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समावेशी शिक्षा केवल शैक्षणिक व्यवस्था नहीं, बल्कि समान अवसर और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने शिक्षकों एवं पालकों से सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण सत्र में ए.पी.सी. मनोज केला ने 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की प्रकृति, पहचान एवं शैक्षिक आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी दी। समावेशी शाखा के ए.पी.सी. योगेश कुमार पटेल ने समावेशी शिक्षा की उपयोगिता एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संचालित शासकीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। ए.पी.सी. विल्सन थॉमस ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत समावेशी शिक्षा से जुड़े प्रमुख प्रावधानों की जानकारी साझा करते हुए प्रत्येक बच्चे को उसकी आवश्यकता अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर बल दिया।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स एकता रात्रे, दिव्या गोस्वामी, तुलजा ध्रुव, दिलीप भारती एवं रेखराज चाहन्दे ने समावेशी शिक्षा के व्यावहारिक पहलुओं, सकारात्मक दृष्टिकोण निर्माण एवं विद्यालयों में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण सृजन पर मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण में जिले के सभी पांच विकासखंडों से शिक्षक एवं पालक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार हुआ तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में जिला कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित




