Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

इग्नाइट स्कूल का परीक्षा परिणाम जारी, 100% रहा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़अभनपुर:— नगर के हृदय स्थल पर स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला, ब्लॉक कॉलोनी अभनपुर (इग्नाइट स्कूल) का सत्र 2026-27 का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्ण माहौल में घोषित किया गया। कार्यक्रम पालक समिति की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जहां विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया गया।

कक्षा पांचवीं, जो इस वर्ष केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा के तर्ज पर आयोजित की गई थी, में रोहनीश साहू (पिता – मुरलीधर साहू) ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मोनाली साहू (पिता – श्रीराम साहू) ने 93.50 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर क्रमशः वैभव चतुर्वेदी (92%), गौरव देवांगन (91.50%) एवं साहनी साई (91%) रहे। सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।

संस्था प्रमुख श्री रोहित बांसवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा पांचवीं में कुल 39 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए तथा सभी विद्यार्थी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

कार्यक्रम में पालक समिति की अध्यक्ष श्रीमती राजश्री गुप्ता, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री बलविंदर गांधी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर चूड़ागणी शर्मा, मनोज वर्मा, सीमा मंडल, संतोषी भारती, बिंदिया सेन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से कक्षा शिक्षक सपना श्रीवास, अंजू ठाकुर, इंदुलता साहू, नीरज साहू, जसिता मोमिन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!