प्रश्नपत्र लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा निरस्त, अब 10 अप्रैल को होगी पुनः परीक्षा
हिंदी विषय के सेट ‘बी’ के प्रश्नपत्र लीक होने पर 10 अप्रैल को परीक्षा


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़–––12वीं बोर्ड परीक्षा के तहत 14 मार्च को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में निरस्त कर दिया गया है। परीक्षा समिति की 23 मार्च को हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
जानकारी के अनुसार, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया पर हिंदी विषय के सेट ‘बी’ के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने में लिखित सूचना दी गई तथा सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रश्नपत्र लीक की आशंका के चलते परीक्षा समिति ने बैठक कर 14 मार्च को आयोजित हिंदी परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आगामी परीक्षा की तैयारी जारी रखें। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।




