वार्ड क्रमांक 2 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़– गोबरा नवापारा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2, गुलाब गार्डन के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, लोक निर्माण सभापति सचिन सचदेव, वार्ड पार्षद रामरतन निषाद, वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद लोमेश्वरी साहू, वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि धीरज साहू तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।
वार्डवासियों ने भी इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए नगर में ऐसे और कार्यों की आवश्यकता पर जोर दिया। यह भूमिपूजन कार्यक्रम न केवल क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामाजिक एकता और जनसहभागिता का भी प्रतीक बना।



